सक्ती जिला

प्रधानमंत्री के “एक पेड़ माँ के नाम” आह्वान पर आईडीबीआई बैंक शाखा सक्ती द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

सक्ति। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के तहत आईडीबीआई बैंक लिमिटेड, सक्ती शाखा द्वारा आज आत्मानंद स्कूल, सक्ती परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रबंधक श्री कुलदीप सिंह तथा कनिष्ठ सहायक प्रबंधक श्री कहनू की उपस्थिति में विद्यालय प्रांगण में 30 पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण में बैंक के कर्मचारियों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देना है। शाखा प्रबंधक श्री कुलदीप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि “वृक्षारोपण न केवल हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी संपदा है, बल्कि यह प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध का प्रतीक भी है।”

विद्यालय प्रबंधन ने बैंक की इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और आशा व्यक्त की कि यह वृक्ष भविष्य में छाया, ऑक्सीजन और प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

आईडीबीआई बैंक की यह गतिविधि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करती है और समाज के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button