सक्ती जिला

52 परी का मजा ले रहे 10 को दबोचा पुलिस ने, इस थाने के पुलिस ने मारी रेड

सक्ती- ग्राम सुंदरेली में ग्राम पंचायत भवन के पीछे कुछ लोग काट पत्ती जुआ खेलने की सूचना थाना नगरदा पुलिस को मिलने पर नगरदा पुलिस मौके पर पहुँचकर घेराबंदी किये जहां दिलीप खाण्डे,मनोज पाटले, चंदन दास, सोना दास, ओम प्रकाश साहू, राज कुमार सतनामी, राजु खाण्डे, शिवम सतनामी, मनहरण सतनामी एवं अजय मिरी उम्र 27 वर्ष सभी निवासी सुंदरेली को जुआ खेलते हुए पाये गये। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल जुमला 9300 रू बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध थाना नगरदा में कर अपराध क्रमांक 117/22 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध किया गया। जुआड़ियों के विरुद्ध कार्यवाही करने में स.उ.नि. बी.एस.राज, आरक्षक नान्ही यादव, गणेश कंवर, महेन्द्रपाल, गिरदेव, सतीश यादव, नवधा कंवर, तेजप्रकाश एवं सुभाष का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button