सक्ती जिला
Trending

पंखा लगाने की बात को लेकर मजदूर को पीटा, एक के खिलाफ सक्ती थाने में कायम हुआ मुकदमा, पुलिस कर रही जांच

सक्ती- रेलवे लाइन के पास रहने वाले मजदूर से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। सक्ती थाने में एक आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध हुआ है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमित कुमार सेडे जो डुमरपारा थाना बाराद्वार जिला सक्ती का रहने वाला है। फिलहाल पोरथा रेल्वे लाईन के नीचे रहता है। रिपोर्ट के अनुसार उसने पुलिस को बताया कि वह रोजी मजदूरी का काम करता है। 07 अप्रैल को शाम करीबन 05.00 बजे अपने घर के पंखा खराब हो जाने से नया पंखा लगा रहा था, तो बिजली खम्भा से मेन फेस को निकाल कर पंखा फिट कर लाईट को जोडने गया तो मोहल्ला के संभू के द्वारा प्रार्थी के पास आकर उसके साथ गाली गलौच करते हुए बिना पुछे खम्भा से तार को क्यो निकाला है कहकर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं हाथ मुक्का तथा डंडा से मारपीट भी किया है। बहरहाल पुलिस ने प्रार्थी की सूचना पर धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button