कबाड़ गोदामों में पुलिस की छापामार कार्रवाई, तीन गोदामों से दो ट्रक कबाड़ का सामान जब्त

सक्ती- नगर में बढ़ते हुए चोरी के मामलों और कबाड़ियों के यहां माल खपने की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश के बाद थाना प्रभारी विवेक शर्मा के नेतृत्व में कबाड़ का काम करने वाले तीन व्यापारियों के यहां टीमों ने एक साथ दबिश दी। पुलिस ने दो ट्रक कबाड़ का समान जब्त कर मामले की जांच को आगे बढ़ाया है। थाना प्रभारी का कहना है लगातार क्षेत्र में चोरी का सामान खपने की सूचना तथा स्क्रेप बनाकर बेचने की सूचना मिल रही थी जिस तारतम्य में एसी से निर्देश प्राप्त करने के बाद नगर के कल्लू मनियार, महमूद खान और बगबुढ़वा में संचालित गिधेश्वर गबेल के गोदाम में दबिश दी और प्रारंभिक जांच की। जानकारों का मानना है कि दशकों बाद नगर के कबाड़ियों के यहां पुलिस जांच करने पहुंची थी इससे पहले कभी यहां पुलिस नहीं पहुंच पाती थी। एसपी अंकिता शर्मा की सक्रियता से लगातार अवैध कार्य करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अवैध कार्य में संलिप्त लोगों में इन दिनों हड़कंप मचा हुआ है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि नगर में कबाड़ के समान के बड़े स्क्रैप यार्डाे की आड़ में चोरी के अवैध सामानों को खपाया जा रहा है और गाडियों को अवैध रूप से काटकर स्क्रैप में बेचा जा रहा है। इस सूचना पर नगर निरीक्षक विवेक शर्मा ने एसडीओपी सक्ति मनीष कंवर को अवगत कराकर उनके मार्गनिर्देशन में 3 टीम बनाकर नगर के 3 स्क्रैप यार्ड जो राजापारा, पुरेनापारा एवम ग्राम बागबुढ़वा में संचालित थे, उनकी छापामार तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में संदिग्ध समान जैसे घरों के कूलर, टीन की शीट्स, लोहे की चादरें, लोहे का सामान, चौनल गेट, आलमीरा, तथा दो ट्रकों में भरा कई टन संदिग्ध सामान और कटर सामान भी बरामद हुआ, जिसके संबंध में मौके पर यार्ड के संचालक, कल्लू मनिहार, महमूद खान और गिधेश्वर गबेल द्वारा कोई दस्तावेज मौके पर पेश नहीं किया जा सका। इस पर पुलिस के द्वारा उक्त संदिग्ध सामानो और ट्रकों को जब्त करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जब्तशुदा कबाड़ समान की कीमत लाखों में हैं।
———————————
जिले में अवैध कार्य करने या अवैध व्यवसाय करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरता से कार्रवाई की जायेगी।
अंकिता शर्मा
एसपी, सक्ती
—————————————————-




