पुटीडीह पुल के पास सड़क बना तालाब, राहगीरों को हो रही है भारी परेशानी

डभरा। क्षेत्र का विकास तब होता है जब ग्रामीण एवं मुख्य मार्ग के सड़कों का रख रखाव ठीक हो लेकिन डभरा विकासखंड के अंतर्गत पुटीडीह का नाला जी का जंजाल बना हुआ है पुलिया के दोनों तरफ इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं मानो तालाब नजर आ रहा है ।क्षेत्र के ग्रामीणों का ब्लॉक मुख्यालय आने जाने का एक मात्र रास्ता है। चंद्रपुर कोटमी क्षेत्र स्कूली छात्र-छात्राओं सहित कर्मचारियों का आना-जाना रोज लगा रहता है । इस मार्ग में स्कूली बच्चों एवं राहगीर रोज गिर रहे हैं । कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।विडंबना यह है की पुलिया तो बन गया लेकिन नया पुल के ऊपर भी पानी भरा रहता है दुर्भाग्य है इसमें रोज कर्मचारियों सहित अधिकारियों का रोज आना-जाना लगा रहता है फिर भी किसी का नजर इस ओर नहीं जा रहा है । स्थानीय प्रशासन कुंभकरण निद्रा में सोया हुआ है। जबकि इस सड़क मार्ग की दुर्दशा के बारे में कई बार लोक निर्माण विभाग एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत करा चुके है इसके बाद भी सड़क मार्ग के गड्डे कि मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है।
इस संबंध में भाजपा मंडल कोटमी के उपाध्यक्ष मनीष चौधरी ने लोक निर्माण विभाग एवं शासन प्रशासन से मांग किया है कि पुटीडीह पुल के पास सड़क के दोनों तरफ गड्डे कि मरम्मत कराया जाए। अगर एक सप्ताह के अंदर कार्य में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जा सकता है जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।




