सक्ती जिला

प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ :कार्यकारिणी अध्यक्ष के लिए  सपन विश्वास, कोषाध्यक्ष के लिए  मुरलीधर तंबोली,सचिव के लिए  पवन पांडेय तथा सह सचिव के लिए  गौरी शंकर वर्मा का चयन

प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक आयोजित

सक्ती। स्थानीय सामुदायिक भवन  में शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ जिला सक्ती की प्रथम बैठक आयोजित की गई। संघ के अध्यक्ष  एच आर धिरहे के द्वारा उपस्थित पेंशनर्स साथियों का अभिवादन करते हुए बैठक की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई।  जिला स्तरीय संघ के कार्यकारणी पदाधिकारियों का गठन किया जाना था। त्वरित सहयोग के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष और सचिव का चयन किया गया। उन्होंने आगे बताया कि संघ के सदस्यों को जोड़ने के लिए वे सीमित समय में लगभग 80से 85सदस्यों का पंजीयन कर लिए है। उनके इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए हर्ष से सदस्यों ने तालियों के करतल ध्वनि से हौसला अफजाई किए। उन्होंने कहा कि किसी भी पेंशनर्स साथियों के समस्याओं का वे निराकरण के लिए अपना समुचित योगदान देंगे।

     संघ के विधिक सलाहकार श्याम सुंदर अग्रवाल ने पेंशनरों के स्वास्थ की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग से हर तीन माह में शिविर लगाए जाने के लिए सुझाव दिया । 

         बैठक में कार्यकारिणी अध्यक्ष के लिए  सपन विश्वास, कोषाध्यक्ष के लिए  मुरलीधर तंबोली,सचिव के लिए  पवन पांडेय तथा सह सचिव के लिए  गौरी शंकर वर्मा का चयन सर्व सम्मति से किया गया तथा  रामेश्वर प्रसाद राठौर , रमेश तिवारी एवम  एल आर जायसवाल को संरक्षक बनाया गया। 

        आगामी बैठक का स्थान सियान सदन में रखते हुए प्रति माह के तीसरे शनिवार को समय दोपहर दो बजे निश्चित किया गया। बैठक के अंत में  पेंशनर साथी  टीकाराम जायसवाल  का आकस्मिक निधन हो जाने से उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button