सक्ती जिलासक्ती नगर

रायगढ़ के केलो विहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, पीटा एक्ट के तहत 02 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अनैतिक गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं देह व्यापार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में केलो विहार कॉलोनी में संचालित देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 02 आरोपितों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केलो विहार कॉलोनी स्थित संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को लाकर अनैतिक देह व्यापार करा रहा है। सूचना से तत्काल एसएसपी शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया, जिनके मार्गदर्शन में थाना चक्रधरनगर एवं साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी की योजना बनाई गई।योजना के तहत पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर निर्धारित राशि देकर मकान भेजा गया। पाइंटर से तय संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर एकाएक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मकान के भीतर तीन महिलाएं, पुलिस पाइंटर, आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार तथा एक अन्य व्यक्ति नागेंद्र विश्वकर्मा निवासी कोतरारोड मौके पर पाए गए।मकान की तलाशी के दौरान देह व्यापार में प्रयुक्त कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में नागेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि डिंपी इजारदार मकान का किरायेदार है और महिलाओं को लाकर उनसे वेश्यावृत्ति करवाता है, वह उसी सिलसिले में वहां आया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार पैसों का लालच देकर महिलाओं से देह व्यापार करवाता था, स्वयं इसका संचालन एवं प्रबंधन करता था तथा दलाली की भूमिका निभा रहा था।पुलिस ने दोनों आरोपितों के मोबाइल फोन, पाइंटर द्वारा दी गई रकम एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया। आरोपितों को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार आरोपी—डिंपी उर्फ राहुल इजारदार, उम्र 40 वर्ष, निवासी संतोष सोनी का मकान, केलो विहार, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़।नागेंद्र विश्वकर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी गणेश चौक, थाना कोतरारोड, रायगढ़।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अनैतिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी कड़ी एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button