सक्ती जिला

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व लोक निर्माण विभाग के स्टॉफ को तिरंगा वितरण, घर में फहराने की अपील, पीडब्ल्यूडी एसडीओ राकेश द्विवेदी ने कहा – देशभक्ति का जज्बा जगाने हर घर तिरंगा अभियान को करें सार्थक

सक्ती। अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय लोक निर्माण विभाग द्वारा स्टॉफ को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा का वितरण किया गया। विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में एसडीओ राकेश द्विवेदी ने सभी से कहा कि अपने अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं और उसके साथ सेल्फी शेयर करें ताकि सभी को अपने घरों में तिरंगा फहराएं और देशभक्ति की भावना जागृत हो।

इस दौरान देशभक्ति के नारों के साथ सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। एसडीओ राकेश द्विवेदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों और आजादी दिलाने वाले महानायकों को याद करने का दिन है। सभी को मिलकर इस दिन को यादगार बनाना चाहिए।

इस दौरान इंजीनियर मुकेश सिदार, रामेश्वर सूर्यवंशी, आरएन सूर्यवंशी, राजेंद्र कौशिल, विकास राठौर, सुमित्रा जांगड़े सहित स्टाफ और श्रमिक दैविभो उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि तिरंगे को मान सम्मान के साथ फहराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button