सक्ती जिला

सक्ती में निर्माण कार्य की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, कलेक्टर से की गई कार्रवाई की मांग

सक्ती। जिला सक्ती में निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नारायणी बिल्डर्स के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर सक्ती को ज्ञापन सौंपकर निविदा में हुई अनियमितताओं की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, संभाग सक्ती द्वारा केजीबीवी आवासीय विद्यालय निर्माण कार्य (नगरदा एवं चिस्दा) के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। इस प्रक्रिया में भारत कंस्ट्रक्शन नामक संस्था ने भाग लिया, लेकिन उनके द्वारा प्रस्तुत निविदा प्रपत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों में कई त्रुटियाँ और कमियाँ पाई गईं।

नारायणी बिल्डर्स ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों को समय रहते इस विषय में लिखित रूप से अवगत करा दिया गया था, इसके बावजूद भी निविदा प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया और निविदा खोल दी गई। इससे यह प्रतीत होता है कि निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और किसी विशेष संस्था को अनुचित लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से गंभीर अनियमितता की गई है।

आवेदकों ने कलेक्टर से मांग की है कि समूची निविदा प्रक्रिया की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस आवेदन की प्रति राज्य के वाणिज्य एवं आवास मंत्री, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल रायपुर के अध्यक्ष, आयुक्त तथा स्थानीय विधायक एवं विपक्ष के नेता को भी प्रेषित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button