सक्ती जिला

सुशासन तिहार मे प्राप्त आवेदन का त्वरित निराकरण 

सक्ती- राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहें सशासन तिहार जिसमे 8अप्रेल से 11 अप्रेल तक आवेदन लिया गया है | उसके पश्चात उसका निराकरण किया जा रहा है, जिसमे सक्ति तहसील के ग्राम रगजा के रामायण सिदार द्वारा किसान किताब के जीर्ण शीर्ण होने पर किसान किताब की द्वितीय प्रति हेतु आवेदन सुशासन तिहार मे दिया गया था | तहसीलदार सक्ति श्री रविशंकर राठौर के संज्ञान मे उक्त आवेदन के आने पर पर उनके द्वारा हल्का पटवारी प्रमोद चंद्रा को निर्देशित किया | जिससे हल्का पटवारी प्रमोद चंद्रा के द्वारा किसान रामायण सिदार को तत्काल किसान किताब की द्वितीय प्रति मौके पर ही तहसीलदार सक्ति श्री रविशंकर राठौर के द्वारा प्रदाय किया गया | किसान किताब के द्वितीय प्रति प्राप्त होने पर किसान के द्वारा तहसीलदार सक्ति श्री रविशंकर राठौर को धन्यवाद ज्ञापित किया गया | इस प्रकार समस्याओ के त्वरित निराकरण  होने से आम जनमानस मे राजस्व विभाग के प्रति विश्वास बढ़ रहा है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button