कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिकविशेष समाचारसक्ती जिलासक्ती नगर

राहुल गांधी न्याय यात्रा लेकर पहुचेंगे आज सक्ती, जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर ने कहा – अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे सभी

सक्ती। राहुल गांधी की भारत जूडो न्याय यात्रा को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश राठौर ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में वे राहुल गांधी की इस यात्रा में शामिल हों और इसे सफल बनाएं। राजेश राठौर ने बताया कि जन-जन के प्रिय नेता राहुल गांधी देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय यात्रा निकाल रहे हैं और इस यात्रा को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड जीत मिलने वाली है। अब देश में भाजपा की कुशासन का अंत होगा। रायगढ़ से सक्ती की ओर राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज आगे बढ़ेगी इसे लेकर अपील है कि सभी से अधिक संख्या में पहुंचे। विदित हो कि मसनिया से लेकर बासीन पाट तक राहुल गांधी की यात्रा निकलेगी यहां भी लोगों का अभिवादन करते हुए अपना संबोधन लोगों के समक्ष रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button