सक्ती जिलासक्ती नगर

किसानों के हित में संवेदनशीलता के साथ करें कार्य: रजनी, सहकारी बैंक बिलासपुर उपाध्यक्ष रजनी साहू का सक्ती में अधिकारियों-कर्मचारियों से संवाद

सक्ती। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर की उपाध्यक्ष रजनी साहू का नोडल कार्यालय सक्ती में आगमन हुआ। इस अवसर पर नोडल अधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। आगमन के पश्चात आयोजित परिचयात्मक बैठक में उपाध्यक्ष रजनी साहू ने बैंक की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि सहकारी बैंक किसानों, ग्रामीणों एवं मध्यम वर्ग की आर्थिक रीढ़ है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसानों के हित को सर्वोपरि रखते हुए संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

उपाध्यक्ष ने कहा कि किसान बैंक पर भरोसा कर अपनी जरूरतें लेकर आते हैं, ऐसे में उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बैंक को और अधिक सुदृढ़, जनोन्मुखी एवं भरोसेमंद बनाने पर जोर देते हुए टीमवर्क और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का आह्वान किया। नोडल अधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने उपाध्यक्ष को नोडल कार्यालय सक्ती की कार्यप्रणाली, किसानों से जुड़ी बैंकिंग सेवाओं तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर नोडल कार्यालय सक्ती के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button