सक्ती जिला

सक्ती – डैम के पास जुआ अड्डे पर बड़ी कार्रवाई, 7 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, नगदी–मोबाइल–मोटरसाइकिल समेत ₹5.24 लाख का सामान जब्त

सक्ती। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर के निर्देश पर जिले में जुआ/सट्टा तथा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव के मार्गदर्शन में तैनात सक्रिय मुखबिरों से सूचना संकलन के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

जानकारी के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरी के डैम के पास खुले स्थान में कुछ युवक ताश के 52 पत्ती से ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेलते हुए हार–जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने मौके पर रेड कर घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर कुछ आरोपी भागने में सफल हुए, जबकि 7 जुआरी मौके पर ही पकड़े गए —

1. इरशाद अहमद (42), चांपा
2. बसंत खुंटे (45), देवरमाल
3. रामगोपाल पटेल (55), कुरदा
4. चंद्रकांत देवांगन (52), चांपा
5. अशोक पंडा (50), लच्छनपुर
6. नितीन अग्रवाल (54), चांपा
7. दीपक सिंह (42), रानीसागरपारा, सक्ती

जप्त सामग्री:

नगद राशि — ₹74,120

7 मोबाइल — अनुमानित कीमत ₹1,00,000

8 मोटरसाइकिल — कुल मूल्य लगभग ₹4,00,000

ताश की 52 पत्ती के 2 सेट, दरी एवं 2 मोमबत्ती


कुल जप्ती ₹5,24,120 से अधिक की हुई है

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं, मौके से फरार अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अग्रिम विवेचना जारी है।

जिले में जुआ–सट्टा के खिलाफ पुलिस की यह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button