सक्ती जिलासक्ती नगर

व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल की रामलीला ने बांधा समां, दर्शकों ने की जमकर सराहना

सक्ती।  वेदांता एल्यूमिनियम छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) की महिला मंडल द्वारा कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित रामलीला ने दर्शकों का मन मोह लिया। वेदांता टाउनशिप में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने अपने सजीव अभिनय से रामायण की कथा को जीवंत कर दिया।

रामलीला में कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय, भाव-भंगिमा और मंच सज्जा ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न पात्रों की प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली रही कि दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल एवं मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल द्वारा सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में आपसी जुड़ाव और उत्साह भी बढ़ाते हैं।

महिला मंडल के इस आयोजन को दर्शकों ने खूब सराहा और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई। इस आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि सांस्कृतिक गतिविधियां समाज को जोड़ने और परंपराओं को सहेजने का सशक्त माध्यम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button