“रंग दे सक्ति” अब 1 मार्च को: शुभम ग्रीन्स में सजेगा सांस्कृतिक महोत्सव, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रांजल राजपूतानी की अगुवाई में युवाओं को मिलेगा मंच

सक्ती। शहर का बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक कार्यक्रम “रंग दे सक्ति” अब पूर्व निर्धारित तिथि से पहले आयोजित किया जाएगा। आयोजन की नई तिथि 1 मार्च (रविवार) तय की गई है। कार्यक्रम का आयोजन स्थल पूर्ववत Shubham Greens रहेगा और कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम पूर्णतः सुरक्षित, सुव्यवस्थित और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। इस भव्य आयोजन की कमान अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक Pranjal Rajputani के हाथों में रहेगी। वहीं कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण Urban Yuva Production द्वारा किया जा रहा है, जो क्षेत्र में युवाओं को रचनात्मक मंच प्रदान करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष Shyam Sundar Agrawal उपस्थित रहेंगे। साथ ही सक्ती की जानी-मानी हस्ती Reena Gewadin की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। आयोजकों के अनुसार “रंग दे सक्ति” केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि शहर की प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में सकारात्मक एवं रचनात्मक ऊर्जा का संचार करने का प्रयास है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रेरणात्मक सत्र और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों का समावेश रहेगा। शहरवासियों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में युवाओं, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों की सहभागिता की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




