रीना गेवाडीन ने फूंका बिगुल, नामांकन भरने पहुंची समर्थकों के साथ, कहा- विकास का नया अध्याय लिखेंगे, जनता कॉंग्रेस को दिलाएगी विजयश्री

सक्ती। पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में नगरीय निकाय चुनाव में नगरपालिका सक्ती अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रीना गेवाडीन ने आज अपने समर्थकों एवं पार्टी नेताओं के साथ पर्चा भरा. रीना को कॉंग्रेस ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है. श्रीमती रीना ने कहा कि वे पूर्व में भी नगर पालिका में कार्य कर चुकी हैं जिसका उन्हें खासा अनुभव है और नगर को विकसित शहर की तर्ज पर आगे ले जाने की जवाबदारी उन पर है और वे नगर की बुनियादी सुविधाओं में इजाफा करने का प्रयत्न करेंगी. खास तौर पर महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिये वे प्रयत्नशील रहेंगी. नामांकन रैली में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं उनके समर्थक मौजूद रहे. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस बार स्वच्छ और बेहतरीन छवि की नेत्री को पार्टी ने नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। निश्चित तौर पर वे विजयश्री हासिल करेंगी.




