जनहितसक्ती जिलासक्ती नगर

पानी निकासी की बढ़ती समस्या को  लेकर पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा ने डिप्टी सीएम अरुण साव से की मांग, सक्ती जिला मुख्यालय में गंभीर समस्या की ओर दें ध्यान, जिला मुख्यालय सक्ती की छवि हो रही धूमिल

कलेक्टर से कहा – गंदगी पसरने से जिला मुख्यालय सक्ती की छवि धूमिल हो रही

सक्ती। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री नोवेल वर्मा ने नगर में व्याप्त पानी निकासी की समस्याओं के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंप कर जल्द से जल्द समस्या निदान की मांग की है. नोबेल कुमार वर्मा ने बताया कि कचहरी चौक सक्ती से लेकर हरेठी नाला तक अनुविभागीय अधिकारी (रा) बंगला की ओर नाली पर अवैध निर्माण को हटाये जाने की जरूरत है. जिला मुख्यालय सक्ती के कचहरी चौक थाना के पास से हरेठीनाला तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बंगला की ओर नाली पर स्थानिय दुकानदारों एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा अवैध निर्माण किये जाने के कारण आम जनता सहित रहने वाले स्थायी निवासियों को बहुत अधिक परेशानी हो रही है।

नाले के ऊपर अवैध रूप सेप्टिक टैंक के कारण बढ़ी समस्या-

कुछ व्यक्तियों द्वारा नाली पर अवैध रूप से शौचालय निर्माण कर सैफ्टीटैंक के रूप में उपयोग कर रहे हैं, जिससे नाली जाम होने पर पानी के साथ-साथ मल” भी सड़क में बहकर आ जाता है, जिससे भारी बदबू शहर में फैलती रहती है, आने-जाने में गंदगी के कारण बहुत परेशानी होती है। कुछ व्यक्तियों के द्वारा नाली पर दुकान लगाकर अनुपयोगी सामानों को नाली पर ही डाल देने के कारण नाली हर समय पूर्णतः जाम की स्थिति रहती है। जिससे नाली का गंदा पानी सड़क पर बहते रहता है। राष्ट्रीय राज्य मार्ग की सड़क निर्माण पश्चात लोक निर्माण विभाग के अप्रोच सड़क में नाली का निर्माण किया गया है, जिसमें दुकानदारों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण कर मकान/दुकान अथवा शौचालय बनाया गया है, तथा साथ-साथ सैफ्टीटैक का उपयोग किया जा रहा है।

तो सक्ती जिला मुख्यालय की छवि हो रही है धूमिल –

सड़कों में गंदगी पसरने से जिला मुख्यालय सक्ती की छवि धूमिल हो रही है। नोवेल वर्मा ने कहा कि ऐसी स्थिति में जिला मुख्यालय सक्ती के कचहरी चौक थाना के पास से हरेठीनाला तक अवैध रूप से नाली में किये गये निर्माण कार्य को हटाते हुये नाली की साफ-सफाई की उचित प्रबंध करें. ताकि आम जनताओं को गंदगी से निजात मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button