नेशनल हाईवे पर रिस्दा पुल बेहद जर्जर, लोहे का सरिया दिख रही, हादसे की आशंका

बाराद्वार – नेशनल हाईवे में बाराद्वार से सारागांव के बीच स्थित रिस्दा पुल इस समय बेहद जर्जर हो गया है, जिसे अब अविलंब मरम्मत कराना बहुत जरूरी हो गया है। जांजगीर एवं सक्ती जिला को जोडना वाला यह पुल बेहद ही संकरा है एवं पुल के उपर में बडे बडे गढ्ढे होने के कारण सडक की स्थिति दयनीय हो गई है। पुल के हिस्से में लोहे की सरिया बाहर दिख रही है, जो हादसे को आमंत्रण दे रहे है। पुल के उपर गड्डो का अंबार होने एवं उसमें पानी भरे रहने के कारण बाइक चालक गिर रहे है। रोजाना सक्ती व जांजगीर दोनो जिलो के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधी भी इसी मार्ग से आवागमन कर रहे है, लेकिन किसी ने भी इस जर्जर पुल की कोई सुध नही ली है, जिससे हादसे का डर क्षेत्र के लोगो को सता रहा है। वही इस समय बारिश होने के कारण पुल के उपर का मार्ग पानी व कीचड से सराबोर हो गया है, जिससे गढ्ढो का अंदाजा वाहन चालक नही लगा पाते एवं वे बाईक सहित गढ्ढो में गिर जा रहे है। रिस्दा पुल की वर्तमान स्थिति बेहद दयनीय हो गई है, यह पुल बेहद पुराना के साथ बेहद संकरा भी है, कुछ समय पहले सडक को चौडीकरण तो कर दिया गया था, लेकिन पुल का चौडीकरण नही किया गया, जिसके कारण सडक की चौडाई से पुल की चौडाई आधी ही है, जिसके कारण कई बार यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है एवं वाहनो की लंबी कतार भी लग जाती है। एनएच विभाग द्वारा नेशनल हाईवे की सडक को तो बनवाकर टू लेन कर दिया गया, लेकिन रिस्दा पुल का चौडीकरण नही करते हुए उसे सिंगल लेन की स्थिति में ही छोड दिया गया है, जिससे अब वाहन धारक परेशान हो रहे है। बतोते चले कि पुल पुराने जमाने का बना हुआ है एवं बहुत पुराना निर्माण होने के कारण अब पुल कमजोर भी हो गया है। पुल की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुल के उपर कई जगहो पर लोहे का सरिया दिखाई दे रहे है। बहरहाल एनएच में पहले के मुकाबले अब कई गुना अधिक ट्रेफिक का दबाव बढ गया है, लेकिन रिस्दा पुल को अपग्रेट नही किया जा रहा है। समय रहते अगर रिस्दा पुल के बगल में नया पुल निर्माण नही कराया गया ता आने वाले समय में इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन धारकों की दिक्कते बढ सकती है।





