छत्तीसगढ़राजनीतिकसक्ती जिला

खुद कार चलाते सक्ती पहुंचे सचिन पायलट, कार्यकर्ताओं से कहा इतिहास रचा जा रहा है, आप सभी इसके साक्षी बनें, 11 फरवरी को सक्ती पहुंचेगी न्याय यात्रा

सक्ती। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने सक्ती पहुंच कर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में शामिल होने के लिए श्री पायलट रायगढ़ से सक्ती स्वयं कार ड्राइव करते हुए पहुंचे। जिसे देखकर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।


संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर से राहुल जी ने न्याय यात्रा की शुरुआत की। वहां की हिंसा किसी से छुपी नहीं है। उस राज्य से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की। जो अब सक्ती से होकर गुजरेगी। केंद्र सरकार को अब किसी से कोई मतलब नहीं रह गया है। पहले भी राहुल जी मणिपुर गए थे और पीड़ितों के साथ खड़े रहे। इस यात्रा का मुंबई में समापन होगा। इतनी कठिन यात्रा किसी ने आज तक नही की जितनी राहुल गांधी ने की है। इस यात्रा का पूरे देश में यह संदेश गया कि कांग्रेस का प्रभाव आज भी मजबूती के साथ देश में है। असम में यात्रा को प्रभावित करने की कोशिश हुई। कई षडयंत्र हुए। लेकिन कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ी। यात्रा ओडिशा से छत्तीसगढ़ से आयेगी। सक्ती 11 फरवरी को राहुल गांधी आएंगे।


लगातार संस्थाओं को खोखला करने का काम किया जा रहा है। लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। सब मिलकर यात्रा को कामयाब बनाएंगे। सभी भागीदार बनेंगे। इतिहास रचने जा रहा है सभी इसके साक्षी बने। सभी कार्यकर्ताओं को जवाबदारी के साथ काम करना है। यह यात्रा देश के अंदर संदेश देने के लिए है की जो सरकार लोकतंत्र की हत्या करेगी उसे सबक सिखाने के लिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button