“आयुष शर्मा ‘अन्नपूर्णा’ की जनसेवा भावना और कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सहयोग से किसान परिवार के होनहार पुत्र लक्ष्मी धिरहे का लिवरपूल विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा का सपना हुआ साकार”

“संघर्ष और अभाव के बीच मेहनत की मिसाल बने लक्ष्मी धिरहे, सरकार और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मिला विदेश में पढ़ाई का अवसर”
सक्ती, 18 सितम्बर 2025। शिक्षा ही वह आधार है, जो जीवन को नई दिशा और समाज को नई ऊर्जा देती है। इसी कड़ी में सक्ती जिले के लिए गर्व का अवसर आया है, जब हसौद निवासी किसान परिवार के होनहार पुत्र लक्ष्मी नारायण धिरहे को यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल में M.A. in Political Science and International Relation पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त हुआ है।

भारत सरकार की नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना से उन्हें ट्यूशन फीस और रहने का खर्च तो प्राप्त हुआ, लेकिन विदेश यात्रा हेतु वीज़ा शुल्क, हेल्थ सरचार्ज, हवाई टिकट, किराया और अन्य आवश्यक खर्च मिलाकर करीब 5 लाख रुपये की आवश्यकता थी। यह राशि जुटाना साधारण किसान परिवार के लिए असंभव था।
इस स्थिति की जानकारी जब जिला पंचायत सभापति एवं युवा भाजपा नेता आयुष शर्मा ‘अन्नपूर्णा’ को मिली तो उन्होंने तुरंत पहल की। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से मुलाकात कर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से सहायता दिलाने का अनुरोध किया। मंत्री साहेब ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया और मुख्यमंत्री ने तत्काल राशि स्वीकृत कर दी।
इस सहयोग से अब लक्ष्मी धिरहे का विदेश में पढ़ाई का सपना साकार हो सका है। परिजनों ने मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और आयुष शर्मा “अन्नपूर्णा” का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए संजीवनी से कम नहीं है।
यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे सक्ती जिले और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। यह साबित करता है कि यदि हौसले बुलंद हों और समाज का सहयोग मिले, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रह सकता।