क्राइमछत्तीसगढ़सक्ती जिला

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर सक्ती के युवकों से दो करोड़ की ठगी, 8 माह में रकम दो गुना करने का देते थे झांसा, सरसीवां थाने में दर्ज हुआ अपराध

  • सरसीवां थाने में अपराध पंजीबद्ध

सक्ती/सारंगढ़- बिलाईगढ़/सरसीवां। क्रिफ्टो करेंसी में रकम दोगुना करने का लालच देकर शहर के कुछ युवकों से दो करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ितों में खरसिया, सरिया के दो युवक शामिल हैं। सरसीवां के युवक पर रकम हड़पने का आरोप लगा है। सक्ती के वार्ड नंबर 06 निवासी प्रार्थी सौरभ अग्रवाल पिता अनिल अग्रवाल ने सरसीवा थानें में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

यहां से चालू हुई ठगी की कहानी –

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह सक्ती मे रहता है ट्रांसर्पोटिंग का काम करता है। शिवा साहू निवासी रायकोना एवं उसके साथियों द्वारा शेयर मार्केट क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाने पर प्रति माह 30 प्रतिशत अतिरिक्त राशि देने व 08 माह पूर्ण होने पर रकम दोगुना करने का लालच देकर 02 करोड रूपये लेकर धोखाधडी किए हैं। प्रार्थी ने रिपोर्ट में बता कि वह अपने ट्रांसपोर्टिंग के काम से जनवरी 2024 में जैजेपुर आया था, जहां जैजेपुर निवासी बिंदा साहू से मुलाकात हुई थी तब उसने सौरभ को बताया कि ग्राम रायकोना थाना सरसींवा निवासी शिवा साहू, शेयर मार्केट क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाता है जिसके एवज में 30 प्रतिशत अतिरिक्त राशि एवं 08 माह में दोगुना रकम करता है ।

तब वह बिंदा साहू( जैजेपुर), मायकल साहू (जैजेपुर), नरेन्द्र साहू( सक्ति) के साथ दिनांक- 10.01.2024 को ग्राम रायकोना शिवा साहू के घर ऑफिस गये थे, जहां काफी लोग उसके ऑफिस में पैसा जमा कर रहे थे। तब वे लोग शिवा साहू व उसके अन्य साथी 8-10 लोग भी थे, जिन्हे उनके योजना के बारे में पूछे तो उनके द्वारा बताया गया कि यदि उनके पास नगद रकम जमा करोगे तो 30 प्रतिशत अतिरिक्त राशि प्रति माह मिलेगी तथा 08 माह पूर्ण होने पर आपका रकम दोगुना हो जायेगा। सौरभ ने पुलिस को बताया कि तब वे लोग उनकी बातो को सुनकर वापस चले गये, कुछ दिन बाद उनके बातो के लालच में आकर दिनांक-16.01.2024 को शिवा साहू के मोबाईल में पैसा देने की बात का वाट्सऐप चैट करने पर उनके द्वारा पैसा नगदी लेने की ओके करने पर 17.01.2024 को सौरभ रात्रि करीब 09-10 बजे के मध्य अपने नीजी वाहन से खरसिया के तरूण साहू, सरिया के दीपक अग्रवाल, कंचनपुर के कमल प्रधान, जैजेपुर से मायकल साहू एवं विश्वजीत खाण्डेकर से बात कर उनको साथ लेकर सरसींवा जैजेपुर रोड में आये मुझे उक्त सभी व्यक्ति खरसिंया के तरूण साहू-26 लाख रु, सरिया के दीपक अग्रवाल-32 लाख रू, कंचनपुर के कमल प्रधान-40 लाख रु एवं विश्वजीत खाण्डेकर-20 लाख रू तथा प्रार्थी सौरभ के घरेलु अपने रिश्तेदारो से ली हुई रकम-82 लाख रु जुमला रकम दो करोड़ रूपये को शिवा साहू के वाट्सऐप चैट एवं फोन के माध्यम से बात होने पर उसके आदमी झगेश साहू को पैसा लेने हेतु हमारे पास भेजने पर सरसींवा के हसौद रोड में आने पर झगेश साहू को नगदी- दो करोड़ रूपये को दिये है । झगेश साहू को रकम देते समय तरूण साहू, दीपक अग्रवाल, कमल प्रधान, मायकल साहू एवं विश्वजीत खाण्डेकर उपस्थित थे।

रकम देने के बाद नहीं लौटाई कोई रकम –

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि शिवा साहू एवं उनके साथियों को रकम देने के बाद डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी उन लोगो के द्वारा दी गई नगदी रकम का कोई अतिरिक्त राशि नही दिया तब वे लोग शिवा साहू को फोन के माध्यम से तथा सरसींवा जाकर अपना पैसा लेने की कोशिश किये लेकिन उसके द्वारा सभी लोगो की अतिरिक्त राशि नही दिया तब हम लोग हमारे द्वारा दिये गये दो करोड़ रूपये को वापस मांगने पर नहीं दे रहा है । दिनांक 22.02.2024 को शिवा साहू अपने एजेंटो के साथ जैजेपुर स्थित अपने एजेंट बिंदा साहू के निवास पर उनके साथ बैठक किया और बोला कि पैसा कुछ दिन बाद लौटा दूंगा जहां पर सौरभ, मायकल साहू एवं विश्वजीत खाण्डेकर, बिंदा साहू उपस्थित थे, जिसके दूसरे दिन उनके फोन पर बात किये जाने पर पैसा देने से इंकार कर दिया है। इस तरह शिवा साहू व उसके साथी मिथलेस साहू, झगेश साहू, सूर्यकांत साहू, बिंदा साहू,लोग उन लोगो से प्रति माह 30 प्रतिशत अतिरिक्त राशि देने तथा 08 माह पूर्ण होने पर रकम दोगुना करने का लालच देकर रकम लेकर धोखाधड़ी करने की बात प्रमाणित हो गई है। तब जाकर थाना सरसीवा में आकर शिकायत किये है। पीड़ितों ने पुलिस से उनके उपर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

इनके खिलाफ़ हुई है एफआईआर

इन धाराओं के तहत सरसीवां में दर्ज हुआ है अपराध

उक्त मामले पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34,406, 409, 420 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

जाने क्रिप्टो करेंसी क्या है, ठगी का शिकार होने से बचें

क्रिप्टो करेंसी के नाम से ठगी की घटनाएं बढ़ी है इसके बारे में जानना जरूरी है। इतिहास में वस्तु विनिमय प्रणानली का प्रचलन था, मुद्रा अस्तित्व में आया, फिर पेपर के नोट आए, बाद में बैंकिंग सिस्टम ने डिजिटल कार्ड बनाए और डिजिटिजेसन के इस दौर में डिजिटल करेंसी का चलन है। क्रिप्टो करेंसी भी उनमें से एक है।

क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) क्या है?

क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम है, जिसमें ट्रांजैक्शन बैंक वेरिफाई नहीं करता है। यह पीर-टू पीर सिस्टम है, जिसके जरिए यूजर्स किसी को भी कभी भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को फिजिकल रूप में करेंसी अपने साथ रखने या फिर वास्तविक रूप में करेंसी के आदान-प्रदान की जरूरत नहीं होती है। इसके बजाय क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट के स्पेसिफिक ट्रांजैक्शन के जरिए होता है, जिसमें पेमेंट की एंट्री एक ऑनलाइन डेटाबेस में होती है। जब भी कोई क्रिप्टोकरेंसी फंड का ट्रांसफर करता है, तो यह लेनदेन एक सार्वजनिक बहीखाता में दर्ज हो जाता है। क्रिप्टोकरेंसी को डिजिटल वॉलेट में स्टोर किया जाता है।

ठगी कैसे हो रही है

क्रिप्टो करेंसी की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। निवेशकों में क्रेज उतना ही है, जिसके चलते क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम से ठगी का गिरोह सक्रिय हो रहा है। निर्धारित समय अवधि में रकम दुगुना तिगुना करने का लालच और पैसा नहीं डूबने का झांसा देकर ये गिरोह आम जन को ठगी का शिकार बना रहे।

सुरक्षित तरीके से करें निवेश

किसी भी क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने से पहले इसे अच्छी तरह से समझ लें, इसके बारे में अगर नहीं जानते तो विशेषज्ञों की राय लें, क्रिप्टो से जुड़ी किसी वेबसाइट अथवा एप्लीकेशन की सत्यता प्रमाणिकता की जांच कर लें, ध्यान रहे यह किसी बैंकिंग सिस्टम या गवर्मेंट के कंट्रोल मे नहीं है। इसमें किसी भी प्रकार की जोखिम की जवाबदेही सिर्फ आपकी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button