दुर्घटनासक्ती जिला

SAKTI ACCIDENT: पशु से टकराकर घायल हुए नगर सैनिक का निधन, घर वापस पहुंचने से पहले थम गई सांसे

– एक हफ्ते के इलाज के बाद तोड़ा दम
– केसला के पास हुई थी घटना

सक्ती- गाय से टकराकर घायल हुए नगर सैनिक का निधन हो गया। हफ्ते भर पहले वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार जिले में पदस्थ नगर सैनिक श्याम कुमार राठौर(46) कलेक्टर आफिस जेठा सक्ती में विगत 26 जुलाई को रात्रि 8 बजे ड्यूटी कर वह अपनी बाइक से अपने निवास ग्राम किरारी जा रहा था कि ग्राम केसला के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने गाय से टकराने की वजह से गिर गया और उसे गंभीर चोंट आई। इलाज के लिए सक्ती लाया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया। बिलासपुर में भी हालत में सुधार नहीं हुई तो रायपुर ले जाया गया। वहां से भी आराम नहीं मिलने के कारण उसे वापस घर ले आए लेकिन घर पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई। घटना पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button