दुर्घटनासक्ती जिलासक्ती नगर

SAKTI ACCIDENT: जिससे थी रोजी रोटी क्या पता था एक दिन उसी ट्रैक्टर से दबकर थम जाएंगी सांसे, देवरी में हुई दर्दनाक घटना ने ग्रामीणों को झकझोर दिया, आंखों के सामने हुई घटना से स्तब्ध हैं लोग

  • ग्राम देवरी की घटना

सक्ती- खेत में ट्रेक्टर से काम कर रहे चालक की ट्रेक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई। घटना सक्ती थाना के ग्राम देवरी की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर मालिक मंगेश्वर प्रसाद केंवट ने पुलिस को बताया कि उसके पिता फिरतु राम केवट के नाम से सोनालिका ट्रेक्टर क्र सीजी 11 डीए 2711 खरीदे थे। उक्त ट्रेक्टर को चलाने हेतु ग्राम देवरी के बेनीराम यादव को ड्रायव्हर रखे थे। 6 अगस्त को खेत में जोताई का काम करने हेतु बेनीराम यादव ट्रेक्टर चला रहा था। देवरी के शिव मंदिर तालाब के पास खेत में जोताई का काम कर रहा था उसी समय 01.00 बजे के लगभग ट्रेक्टर अचानक गडडे में जाकर फंस गया। जिसे ड्रायवर बेनीराम यादव निकालने का प्रयास कर रहा था। किन्तु ट्रेक्टर नही निकल रहा था। अधिक कोशिश करने के कारण अचानक से ट्रेक्टर पलट गया। जिसके नीचे बेनीलाल यादव दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों की सहायता से दबे हुए ट्रेक्टर चालक को निकाला गया। इस घटना से गांव वाले स्तब्ध हैं। बहरहाल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button