क्राइमसक्ती जिलासक्ती नगर

SAKTI CRIME: तुर्रीधाम दर्शन करने जा रहे 5 दोस्त चाय पीने रुके, इतने में हो गया ये कांड, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

सक्ती– तुर्रीधाम दर्शन करने जा रहे दोस्तों के साथ उस समय मारपीट की घटना हो गई जब वे पहले से हो रहे झगड़े को शांत कराने के लिए पहुंच गए। डंडे से युवक की पिटाई कर दी जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सकरेलीकलां के टीमन पटेल ने थाने में रिपार्ट दर्ज कराई है कि गांव के शैलेन्द्र पटेल, राजेन्द्र श्रीवास, नरेश कुमार महंत एवं अन्य दो तीन साथियों के साथ तुर्रीधाम शिव मंदिर दर्शन करने के लिये ग्राम तुर्री जा रहे थे। ग्राम नवापाराखुर्द बाजार चौक मेन रोड के पास पहंुचे थे। भक्तों की सेवा के लिए कुछ लोग वहां पर चाय बांट रहे थे। वे लोग भी चाय पीने रूके थे। वहीं कुछ लोगों का झगड़ा हो रहा था तो वह और उसके साथी झगड़ा शांत कराने गए थे। तभी उनमें से एक लड़का गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ डण्डे से पीट दिया। जिससे उसके शरीर में कई जगह चोंट आई है। प्रार्थी ने बताया कि मारपीट करने वालो के बारे में जानकारी मिली कि डंडे से मारपीट करने वाले लड़के का नाम उमेश यादव है जो नवापाराखुर्द का है। फिलहाल पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button