सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती क्राइम:स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम देखने बच्चों को लेकर गया था स्कूल, जब निकले तो हो गया ये कांड..!

सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम देखने आए शख्स को उस समय झटका लगा जब उसकी बाइक को अज्ञात लोगों ने पार कर दिया। घटना 15 अगस्त की सुबह स्टेशन रोड में गुंजन स्कूल के पास की है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बड़े देवगांव थाना खरसिया जिला रायगढ़ का रहने है। खेती किसानी का काम करता है। उसके पिता चोमन लाल साहू के नाम से मोटर सायकल होण्डा साईन क्र CG 11 AL 9694 है। जिसे लेकर वह दिनांक 15.08.2024 को अपने बच्चो के साथ गुंजन स्कूल सक्ती में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम देखने गया था। समय सुबह करीबन 07.00 बजे स्कूल के सामने स्टेशन रोड सक्ती में खड़ी कर स्कूल अंदर कार्यक्रम देखने चला गया था। वापस घर जाने के लिये समय करीबन 11.00 बजे आकर देखा तो उसकी मोटर सायकल होण्डा साईन क्र CG 11 AL 9694 जिसका इंजन नंबर JC65E/126/990, चेचिस नंबर ME4JC658JH7009169 ग्रे रंग जिस स्थान पर खड़े किये स्थान पर नही थी। जिसे आसपास पता किया कोई पता नही चला। उक्त मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। बहरहाल पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button