सक्ती ने नंदेली को हराकर ग्राम सुलौनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब किया अपने नाम

मालखरौदा। ग्राम सुलौनी में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 11 जनवरी को सक्ती एवं नंदेली टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सक्ती की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नंदेली को पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।l

फाइनल मुकाबले के अवसर पर जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि कवि वर्मा द्वारा विजेता टीम सक्ती को प्रथम पुरस्कार स्वरूप ₹10,000 नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं उपविजेता टीम नंदेली को ₹5,000 नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्ती टीम के खिलाड़ी अमन को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए नंदेली टीम के सेहवन को “मैन ऑफ द सीरीज” का पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर ग्रामीणों व खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




