आन्या ड्रीम्स वास्तुविहार ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, मनोज पटेल ने जताई राष्ट्रनिर्माण के प्रति प्रतिबद्धता

सक्ती। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आन्या ड्रीम्स वास्तुविहार की ओर से समस्त नगरवासियों एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर मनोज पटेल ने संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और राष्ट्रीय एकता-अखंडता के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य नागरिकों की सहभागिता और जिम्मेदार विकास से ही संभव है।
मनोज पटेल ने कहा कि आवासीय विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और पर्यावरणीय संतुलन को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से संविधान के आदर्शों पर चलने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
आन्या ड्रीम्स वास्तुविहार की ओर से यह भी संदेश दिया गया कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण आवास के माध्यम से जिले के समग्र विकास में सकारात्मक भूमिका निभाना संस्था का सतत लक्ष्य है।




