धार्मिकसक्ती जिला

सक्ती : सार्वजनिक अखण्ड नवधा रामायण का आयोजन 1 नवंबर से ग्राम डोड़की में, विजय कुमार पाण्डेय होंगे कथाचार्य

सक्ती- समीपस्थ ग्राम डोड़की में अखण्ड नवणा रामायण का आयोजन आगामी 1 नवंबर से किया जा रहा है। लगातार 12 वें वर्ष यह आयोजन हिंदू समाज के द्वारा किया जाएगा। जानकारी देते हुए जगदीश प्रसाद गबेल ने बताया कि कथा प्रारंभ 1 नवंबर से होगी। वहीं सहस्त्रधारा 10 नवंबर को होगी। इस अवसर पर आयोजित मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। जिसका फायनल 10 नवंबर को रात 8 बजे होगा। इसमें प्रथम इनाम 9 हजार दिया जाएगा। कथा वाचन बरपाली कोरबा वाले विजय कुमार पाण्डेय होंगे। वहीं सहयोगी आचार्य हजारी लाल पाण्डेय राधापुर चंद्रपुर वाले होंगे। समस्त ग्रामवासियों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अखण्ड नवधा रामायण में शामिल होने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button