छत्तीसगढ़विशेष समाचारशिक्षासक्ती जिलासक्ती नगर

राष्ट्रीय मंच पर दमकेगा सक्ती — लिटिल फ्लॉवर स्कूल सक्ती का साइंस मॉडल, राज्य में प्रथम स्थान पाकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित, जिले का मान एक बार फिर बढ़ाया

सक्ती // लिटिल फ्लॉवर स्कूल सक्ती ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को साबित करते हुए बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र शोएब अली का वैज्ञानिक मॉडल राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हो गया है। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे सक्ती जिले का मान बढ़ाया है।

जशपुर में 12 से 15 नवंबर 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों ने नवीन वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में लिटिल फ्लॉवर सक्ती के शोएब अली ने सतत कृषि (Sustainable Agriculture) पर आधारित अपने मॉडल को अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया।
द्वितीय स्थान सेजेस सेमरा बिलासपुर को प्राप्त हुआ।

शोएब की यह उपलब्धि कई चरणों में मिली जीत का परिणाम है—

विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी (14 अक्टूबर 2025, स्वामी आत्मानंद स्कूल सक्ती) – प्रथम

जिला स्तरीय प्रदर्शनी (17 अक्टूबर 2025, लिटिल फ्लॉवर सक्ती) – प्रथम

जोन स्तरीय विज्ञान मेला (29-30 अक्टूबर, शासकीय शिक्षा महाविद्यालय बिलासपुर) – प्रथम

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, जशपुर – प्रथम
और अब शोएब राष्ट्रीय मंच पर सक्ती का प्रतिनिधित्व करेगा।

विद्यालय में खुशी का वातावरण है। जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाग द्विवेदी ने विद्यालय के संचालकों, शिक्षकों और छात्र को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय संचालक टी. पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस शेख ने शोएब तथा उसके मार्गदर्शक शिक्षक सुमित साहू को हृदय से बधाई दी और कहा कि छात्र की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।

लिटिल फ्लॉवर स्कूल सक्ती पहले भी खेल, शिक्षा, कला और विज्ञान के कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुका है। यह उपलब्धि एक बार फिर सिद्ध करती है कि विद्यालय अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के प्रति समर्पित है।

सक्ती का नाम अब राष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर गौरव के साथ गूंजने को तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button