सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती की बेटी ने छुआ आसमान: श्रुति रतेरिया बनी पायलट, नगर और समाज का बढ़ाया मान

सक्ती। जिले के लिए गर्व की बात है कि सक्ती की बेटी श्रुति रतेरिया ने पायलट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे नगर और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
श्रुति रतेरिया की इस सफलता को लेकर नगरवासियों और समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि श्रुति ने बचपन से ही ऊंची उड़ान भरने का सपना देखा था और उसी सपने को साकार करने के लिए लगातार मेहनत की। उनकी इसी मेहनत का परिणाम है कि आज वह पायलट बनकर आसमान में उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।


उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों, समाज के लोगों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि श्रुति रतेरिया की यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और वे भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ेंगी। नगरवासियों ने श्रुति रतेरिया को पायलट बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button