ग्राम सपिया के रामजानकी मंदिर के पास गूंजेगा सनातन स्वर, 5 जनवरी को विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

फगुरम। मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सपिया के रामजानकी मंदिर के पास 5 जनवरी 2026, सोमवार को विशाल हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा । यह सम्मेलन दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के धर्मप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सर्व हिन्दू समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
सम्मेलन का उद्देश्य सनातन परंपराओं के संरक्षण, हिन्दू समाज को संगठित करने तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना बताया गया है। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन भारतमाता को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के संकल्प के साथ किया जा रहा है।
इस विशाल हिन्दू सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री श्री त्रिवेणी दास महाराज जी (रामजानकी मंदिर, खरिसिया) रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता श्री विनोद यादव जी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। वहीं मुख्य महिला वक्ता के रूप में गायत्री शक्तिपीठ की प्रमुख सखी श्रीमती रिता पटेल दीदी जी उपस्थित रहेंगी।
आयोजक सर्व हिन्दू समाज ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और इसे लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही




