जनहितसक्ती जिला

स्काउट ने प्याऊ स्टाल लगाकर प्यासों को पिलाया पानी

सक्ती। भारतीय स्काउट गाइड जिला सक्ती ने भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने प्याऊ स्टाल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने कहा कि स्काउट ने तपिश भरी गर्मी में लोगों को प्यास बुझाने का काम कर समाज सेवा का परिचय दिया है जो समाज के लिए प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय कदम है, स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य बाल्य काल से ही विद्यार्थियों में समाज एवं राष्ट्र सेवा का भाव जगाना है, ताकि वे भविष्य में समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान सुनिश्चित करें। 

आज उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम संचालन सहायक आयुक्त राठिया ने किया तो वहीं प्रार्थना सहायक आयुक्त रंजिता राज के द्वारा कराया गया तथा आभार प्रदर्शन जिला प्रशिक्षक सायतोड़ा ने किया।आज राष्ट्रीय राजमार्ग में फुलवारी चौंक तथा मसनिया बस स्टैंड में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती द्वारा प्याऊ स्टाल के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों चितरंजन पटेल, सुमित शर्मा, सुरेश कृपलानी, रंजन सिन्हा,संतोष देवांगन, योम लहरे, मधुकर की का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया। पश्चात श्रीफल तोड़कर व रिबन काटकर अतिथियों के द्वारा प्याऊ उद्घाटन किया गया। इस पुनीत कार्य में अपनी सेवा देने हेतु जिला संघ से जिला सचिव भानु लाल महंत , जिला संगठन आयुक्त स्काउट चंद्रकांत राठिया, जिला संगठन आयुक्त गाइड रंजिता राज, जिला प्रशिक्षण आयुक्त आर एन सायतोड़ा, मीडिया प्रभारी कार्तिक राम यादव, यूनिट लीडर दुर्गेश साहू, संवर्तक राठिया, भोग सिंह कंवर, लोकेश्वर जगत, रेंजर लीडर रीना लहरे , जयंती खमारी व रेंजर्स छात्राएं खुशी खुटे, लक्ष्मी, मंजू, जयंती, सुषमा, रोवर मयंक खुटे, नरेंद्र उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button