शिक्षासक्ती जिला

सेजेश स्टेशन पारा सक्ती का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्टेशन पारा सक्ती का परिणाम उत्कृष्ट रहा। छ.ग. माध्यमिक शिक्षामंडल बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया है। जिससे इस विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम के छात्र कुशाल जायसवाल ने 96.16 प्रतिशत, नम्रता साहू 90 प्रतिशत, ममता साहू 89 प्रतिशत सावित्री चौहान 88 प्रतिशत एव हिन्दी माध्यम के छात्रा कुमारी आरती साहू 95.66 प्रतिशत, धर्य सागर 94 प्रतिशत, संजना 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। कक्षा 10 अंग्रेजी माध्यम में परीक्षा के प्रविष्ठ 35 छात्र छात्राओं में से प्रथम श्रेणी में 22 एवं द्वितीय श्रेणी में 10 पूरक 01 और अनुउत्तीर्ण 02 अंग्रेजी माध्यम का प्रतिशत 91.42 रहा एवं हिन्दी माध्यम में परीक्षा में प्रविष्ठ 34 छात्र छात्राओं में से प्रथम 24 एवं द्वितीय 10 उत्तीर्ण हुए हिन्दी माध्यम का प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा विद्यालय के उतकृष्ट प्रदर्शन पर शाला परिवार में हर्ष का माहौल है, विद्यालय के प्रचार्य सुरेश कुमार जायसवाल, एवं बीके साहू व्याख्याता गण आई खल्खो, उषाकिरण कोसले, डीके केंवट, लवचंद देवांगन, लोकश्वर जगत, मनीषा चंद्रा, बानो मैडम, नाहीद सकील, वंशिका राठौर, नैन्सी शर्मा, सेवती देवांगन, सोनल मेहरा एवं शाला प्रबंधन की अध्यक्ष श्री धनजय नामदेव ने सभी छात्र-छात्राओं शिक्षकों को उज्जवल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button