सक्ती जिला
सक्ती के वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश कुमार जायसवाल का निधन

सक्ती। नगर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं वंदना इंजीनियरिंग सक्ती के सतीश कुमार जायसवाल (85 वर्ष) का आकस्मिक निधन 16 सितंबर 2025 की शाम 7 बजे हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर व्याप्त है।
परिजनों ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा निज निवास हटरी रोड, संतोषी मंदिर के पास से दिनांक 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे निकाली जाएगी, जो मुक्तिधाम सक्ती पहुंचेगी।




