सक्ती जिला

कलेक्टर की उपस्थिति में दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव का हुआ आयोजन

                सक्ती//  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में आज दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय सक्ती में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर तोपनो ने इस अवसर पर दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को ब्रेल लिपि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा संगीतमय मधुर गीतों के साथ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति भी दी गई। 

          दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते  हुए संचालक श्रीमती बिंदेश्वरी आदिले ने विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सबांेधित करते हुए कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हे उनकी आवश्यकतानुसार बेहतर शिक्षा प्रदान करने की बात कही। इसी क्रम में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए संरक्षक  जसबीर चावला ने विद्यालय के स्थापना से आज तक के सफरनामा की इतिहास साझा किया। दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय सक्ती में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में दृष्टिबाधित विद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चितरंजय पटेल, प्राचार्य श्रीमती ज्योति महंत, श्रीमती नीतू टंडन, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आयोग के जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ, महिला अध्यक्ष श्रीमती कांता यादव, योम लहरे, उदय मधुकर, राजा अमीर, हलधर साहु, अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ प्रदेश अध्यक्ष दुलीचंद साहू, कोषाध्यक्ष सरोज दास महंत के साथ  सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठन के लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button