सक्ती जिला

भव्य झांकी के साथ शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन सक्ती के रगजा में, 13 को विशाल शोभायात्रा में जुटेगा शिव भक्तों का रेला, जबलपुर की झांकियों का होगा प्रदर्शन

शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 13 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, जबलपुर की झांकियों का होगा प्रदर्शन 

सक्ती। समीपस्थ ग्राम रगजा में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन रूद्र सेवा संस्थान के तत्वावधान में किया जा रहा है। नवनिर्मित मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 12 जून से कलश यात्रा एवं वेदी स्थापना के साथ प्रारंभ होगा। 13 जून को वेदी पूजन व शिव शोभायात्रा निकाली जाएगी। वही मूर्ति स्थापना का हवन 14 जून को होगा तथा शाम में महाप्रसाद एवं भंडारा का आयोजन होगा। जानकारी देते हुए रूद्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष भवानी सिंह ठाकुर ने बताया कि आचार्य पंडित मिथिलेश्वरानंद दुबे प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

12 जून से कलश यात्रा एवं वेदी स्थापना के साथ प्रारंभ होगा

13 जून को भव्य शोभायात्रा जबलपुर की भव्य झांकी के साथ निकाली जाएगी। जबलपुर एवं बनारस के साधु-संतों की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा। रुद्र सेवा संस्थान के समस्त पदाधिकारी उक्त आयोजन के भव्य रूप के लिए कमरकस तैयारी कर रहे हैं। मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारी भी अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है।

13 जून को भव्य शोभायात्रा जबलपुर की भव्य झांकी के साथ निकाली जाएगी। जबलपुर एवं बनारस के साधु-संतों की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा

विभिन्न प्रकार की झांकियों का प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। इसमें आसपास के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। ग्राम रगजा में स्थापित होने वाले शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में आसपास के साधु-संतों के अलावा बहुत से शिवभक्त जुटेंगे।

रुद्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष भवानी सिंह ठाकुर ने कहा – शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में आसपास के साधु-संतों के अलावा बहुत से शिवभक्त जुटेंगे

भवानी सिंह ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों में भी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। जो आने वाली शोभायात्रा सहित अंतिम दिन तक दिखाई देगा।

वही मूर्ति स्थापना का हवन 14 जून को होगा तथा शाम में महाप्रसाद एवं भंडारा का आयोजन होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button