सक्ती जिला

बोड़ासागर में 29 अक्टूबर से शुरू होगा श्री अखंड राम नाम सप्ताह यज्ञ, भजन-कीर्तन प्रतियोगिता में विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार, ग्राम में लगेगा भव्य मेला

मालखरौदा।  ग्राम पंचायत बोड़ासागर में इस वर्ष भी भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। यहाँ आगामी 29 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक  श्री अखंड राम नाम सप्ताह यज्ञ बड़े हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।

यज्ञ के दौरान पूरे सप्ताह तक राम नाम संकीर्तन, प्रवचन, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम संपन्न होंगे। इस दौरान क्षेत्रभर से आने वाली भजन मंडलियाँ अपनी भक्ति सुरों से वातावरण को मंगलमय बनाएंगी।

आयोजन समिति ने बताया कि भजन-कीर्तन प्रतियोगिता में प्रतिभागी मंडलियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार ₹21,000, द्वितीय ₹15,000, तृतीय ₹9,000, चतुर्थ ₹7,000 तथा पंचम पुरस्कार ₹3,000 निर्धारित किया गया है।

यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभिन्न व्यवस्था की जा रही है। साथ ही इस अवसर पर ग्राम में भव्य मेला भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ मनोरंजन और खरीदारी, झूले की भी व्यवस्था रहेगी।

ग्रामवासी एवं श्रद्धालुजन इस सप्ताह भर चलने वाले पावन आयोजन में भाग लेकर ‘राम नाम’ के दिव्य रस में सराबोर होने का लाभ उठाएँगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button