सक्ती जिला

नर्वदेश्वर शिव मंदिर रगजा में भव्य रूप से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

सक्ती। ग्राम रगजा में स्थित नर्वदेश्वर शिव मंदिर में भव्य जन्माष्टमी पर्व का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें पानी की रिमझिम फुहार के बीच ग्राम वासियों ने प्रसिद्ध भजन गायक नर्मदा गोस्वामी के भजनों का आनंद लिया। रुद्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं नर्वदेश्वर शिव मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष भवानी सिंह ठाकुर ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया साथ ही मटका फोड़ कार्यक्रम रखा गया जिसमें बालक बालिकाओं एवं बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
मटका फोड़ विजेता लोकेश उराव,लठमार मटका फोड़ विजेता संजना उराव, कुर्सी दौड़ विजेता शारदा साहू,नीतू साहू, जलेबी दौड़ विजेता काजल उराव रहे। मुख्य सहयोगी मिथलेश्वरा नंद दुबे ,सत्यगिरि कोढ़ा रोटी बाबा,सरपंच मोंगरा अक्ति कुर्रे,अजीत साहू,अश्वनी साहू,राधे उराव,नेहरू उराव,राजेंद्र, उराव,अरुण साहू,देवसिंह उराव,राम उराव,दीपक साहू,दिव्या उराव,संतोषी उराव,प्रीति उराव,देवकी उराव,पूजा उराव,सरस्वती उराव,ईश्वरी उराव,कोमल उराव,नंदनी साहू,गरिमा साहू रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button