सक्ती नगर

भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा 1 दिसम्बर से 

सक्ती। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ 1 दिसंबर से भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के साथ कॉलेज ग्राउंड में होगा। दीदी साध्वी ऋतंभरा वात्सल्य ग्राम, श्रीधाम वृन्दावन के श्रीमुख से कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। माछरौलिया गोयल परिवार द्वारा आयोजित श्री मद भागवत ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में 1 दिसम्बर को मंगलाचरण श्रीमद् भागवत महातम में भगवान के अवतारों की कथा, कौरव पांडव वंश का वर्णन तथा वराह अवतार, वहीं 2 दिसंबर को कपिल भगवान की कथा सचिंद्र को चरित्र एवं शिव पार्वती विवाह जड़ भरत कथा होगी।

दीदी साध्वी ऋतुरंभा वात्सल्य ग्राम, श्रीधाम वृन्दावन के श्रीमुख से कथा का वाचन होगा

वही 3 दिसंबर को अजमल की कथा, देवताओं द्वारा विश्व रूप को गुरु बनाना, नरसिंह भगवान का अवतार, 4 को श्री राम जन्म कथा, श्री कृष्ण जन्म, 5 को नंदोत्सव, श्री कृष्ण बाल लीला , माखन चोरी, श्री गोवर्धन पूजा अन्नकूट, 6 को कंस वध, रुक्मणी कृष्ण मंगल विवाह, गोपी गीत, श्री कृष्ण के अनन्य विवाह, महारास, जरासंध वध पांडवों द्वारा यज्ञ सुभद्रा हरण, 7 को सुदामा चरित, परीक्षित मोक्ष, उद्धव ज्ञान, 24 गुरुओं की कथा ,राजा परीक्षित का मोक्ष कथा समापन, शाम 4:30 बजे व्यासपीठ पूजा वहीं 8 दिसंबर को भंडारा महाप्रसाद का आयोजन दोपहर दो बजे हटरी धर्मशाला सक्ती में किया जाएगा। आयोजक परिवार के प्रेमचंद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल ने अधिक से अधिक संख्या में नगर के लोगों से कथा श्रवण करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button