अंतराष्ट्रीय

ड्रैगन कैप्सूल से बाहर आए शुभांशु शुक्ला, 18 दिन की अंतरिक्ष यात्रा हुई पूरी

वॉशिंगटन: भारत का बेटा शुभांशु शुक्ला 20 दिन अंतरिक्ष में और 18 दिन अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद आज धरती पर सकुशल लौट आया है। शुंभाशु शुक्ला और क्रू के अन्य सदस्यों को लेकर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का कैप्सूल प्रशांत महासागर में उतरा। शुभांशु शुक्ला का यान सोमवार शाम करीब 4.45 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अनडॉक हुआ था।

यह पूरे देश के लिए बहुत गौरव का क्षण- शुचि मिश्रा

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की बहन शुचि मिश्रा ने कहा, ‘वो वापस आ गए हैं। यह पूरे देश के लिए बहुत गौरव का क्षण है…हम बहुत उत्साहित हैं’।

भगवान ही उसे अंतरिक्ष और वापस यहां सुरक्षित ले आए- आशा शुक्ला

वहीं भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा, ‘मैं इस चीज को शब्दों में बयान नहीं कर सकती हूं। जब लैंड हो रहा था तब बस थोड़ा डर लगा था लेकिन सब अच्छे से हो गया है ईश्वर साथ में हैं, उन्होंने उसे वहां पहुंचाया था और उन्होंने ही उसे सुरक्षित लैंड कराया है’।

भारत ने अंतरिक्ष में स्थायी स्थान प्राप्त किया- जितेंद्र सिंह

वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘भारत ने आज अंतरिक्ष की दुनिया में सचमुच एक स्थायी स्थान प्राप्त कर लिया है। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है क्योंकि हमारा एक यशस्वी पुत्र सफल यात्रा पूरी करके वापस लौट रहा है’।

ड्रैगन कैप्सूल से बाहर आए शुभांशु शुक्ला

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ड्रैगन कैप्सूल से बाहर आ गए हैं। इसके साथ ही उनकी 18 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button