सक्ती जिलासक्ती नगर
“जन जन की यही पुकार…” के नारे के साथ श्यामसुंदर अग्रवाल ने ठोंकी ताल, कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार, पूर्व में रह चुके हैं अध्यक्ष

सक्ती। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने सामान्य वर्ग इसके लिए आरक्षित होते ही अपनी प्रबल दावेदारी ठोंक दी है . श्यामसुंदर अग्रवाल कांग्रेस की टिकट पर एक बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीत चुके हैं. श्याम सुंदर अग्रवाल, डॉ चरणदास महंत के करीबियों में से एक माने जाते हैं. नगर में बड़ी बड़ी होर्डिंग्स श्याम सुंदर अग्रवाल की देखने को मिल रही है, जिसमें लिखा है कि “जन जन जन जन की यही पुकार श्यामसुंदर अग्रवाल फिर एक बार”. कुल मिलाकर कांग्रेस में टिकट लिए दावेदारों ने खुल कर दावेदारी प्रस्तुत कर दी हैं. अब देखना होगा कि कांग्रेस किसे अपना उम्मीदवार बनाती है.





