सक्ती जिला

अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने समाज के लोकप्रिय जुझारू युवा राजू पटेल, राजीव लोचन पटेल सपोस को संगठन सचिव की दी जिम्मेदारी

सक्ती / डभरा – अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने समाज के लोकप्रिय जुझारू युवा राजू पटेल राजीव लोचन पटेल सपोस को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है । आपको बता दें कि राजू पटेल पूर्व में सरपंच के पद पर कार्य कर चुके हैं वह अपने निजी जमीन को सपोस में अस्पताल बनाने के लिए पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी के कार्यकाल के समय जमीन दान दे चुके हैं इस तरह समाज के हितों के लिए कार्य करते आ रहे हैं और भविष्य में अखिल भारतीय अघरिया समाज के लिए समर्पित भाव से करेंगे । ग्राम सपोस में सरकारी अस्पताल बनाने के लिए सरकारी जमीन था परन्तु राजू पटेल ने निजी भूमि को दान कर दानशीलता का परिचय दिया है ।उनके संगठन सचिव बनने पर कौशल पटेल सुपरवाइजर स्वास्थ्य विभाग गणपत पटेल कपूर पटेल कमलेश पटेल अध्यक्ष लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ क्षेत्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल सोशल मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार पटेल महासचिव ओम प्रकाश पटेल पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पटेल बरतराम नायक नवापारा चतुर्भुज पटेल प्रियंका आलोक पटेल सुभाष पटेल सहित सामाजिक बंधुओ में खुशी की लहर व्याप्त है मुलाकात के दौरान राजू पटेल ने बताया कि वह अपने दायित्व का निर्वहन राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहमति से मिलजुल कर करेंगे एवं समाज के हित के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करेंगे राजू पटेल वित्त मंत्री ओपी चौधरी के अत्यंत करीबी माने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button