सक्ती जिला

सक्ती जिले में अब तक 2300 क्विंटल धान की हुई खरीदी

26 नवंबर के लिए 111 टोकन हुवे जारी

सक्ती/ राज्य शासन के निर्देशन में प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी के महाअभियान की शुरुआत हो गई है। इसके तहत सक्ती जिले में भी 14 नवंबर से धान खरीदी कार्य का आगाज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा धान उपार्जन केंद्र देवरघटा पहुंचकर खरीदी कार्य की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुवे किसानों को फूल माला पहनाकर किया गया था। धान खरीदी कार्य अंतर्गत जिले में अब तक कुल 2300 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 25 नवंबर 2024 को शाम 5 बजे तक की स्थिति में जिले के धान खरीदी केंद्रों में मोटा धान 1230 क्विंटल और सरना धान 664.80 क्विंटल इस प्रकार 25 नवंबर को कुल 1894.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसी क्रम में 26 नवंबर को धान खरीदी कार्य के लिए जिले में 111 टोकन जारी हुवे है, जिसके तहत धान खरीदी कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button