सक्ती जिलासक्ती नगर
“धुन म्यूजिकल ग्रुप सक्ती” का खास आयोजन आज, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “आजादी के तिहार” कार्यक्रम का आयोजन, देशभक्ति गीतों से गुंजायमान होगा नगर, आज शाम 7 बजे से चालू होगा प्रोग्राम

सक्ती। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर “धुन म्यूजिकल ग्रुप” सक्ती के तत्वाधान में आजादी के तिहार कार्यक्रम का आयोजन आज 15 अगस्त गुरुवार को शाम 7:00 से सामुदायिक भवन गौरव पथ रोड सक्ती में किया गया है। जिसमें नगर की प्रतिभाओं के द्वारा अपनी गायकी का प्रदर्शन किया जाएगा और देशभक्ति गीतों के माध्यम से कला का प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर आवश्यकता तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों में उत्साह देखा जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में देश प्रेमियों से पहुंचने की अपील की गई है।



