‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन लोकतंत्र विरोधी साजिश’ – अर्जुन राठौर

सक्ति। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने निर्वाचन आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लोकतंत्र और जनता के खिलाफ साजिश बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया।
राठौर ने कहा कि यह प्रक्रिया आयोग की तटस्थता पर प्रश्नचिह्न है और इससे दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह प्रक्रिया नहीं रोकी गई तो जोगी कांग्रेस जिला सक्ती आंदोलन के लिए बाध्य होगी। साथ ही जनता से अपील की कि वे अपने मतदाता नाम की जांच अवश्य करें और अपने अधिकार की रक्षा के लिए सजग रहें।
उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक की भागीदारी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन वर्तमान प्रक्रिया उस अधिकार को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्षता बनाए रखने और प्रत्येक मतदाता का नाम सुरक्षित रखने की मांग की, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न हो।




