सक्ती जिला

प्रदेश मंत्री विद्या सिदार ने दी दीपावली की शुभकामनाएं — कहा, “मिट्टी के दिए जलाएं, स्वदेशी अपनाएं”

अरुण निराला संवाददाता सक्ती। प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार ने दीपावली पर्व पर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर हमें स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और मिट्टी के दिए जलाने का संकल्प लेना चाहिए।

श्रीमती सिदार ने कहा कि मिट्टी के दिए जलाने से न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, बल्कि हमारे स्थानीय कुम्हार भाई-बहनों को भी उनकी रोज़ी-रोटी का साधन मिलेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को अपनाते हुए देश की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि दीपों के इस त्योहार पर हम सभी को मिलजुलकर खुशियां बांटनी चाहिए और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा —

“आप सभी देशवासियों और क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं — यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button