सक्ती जिला

विकास चौबे बने प्रदेश सचिव, राधेश्याम साहू को मिला संगठन सचिव का दायित्व

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी में सक्ती जिले के दो वरिष्ठ कर्मचारी नेताओं को मिला महत्वपूर्ण स्थान, जिले में खुशी की लहर

सक्ती। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें जिला सक्ती के दो वरिष्ठ कर्मचारी नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए राधेश्याम साहू को प्रदेश संगठन सचिव तथा विकास चौबे को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा है।

प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी में स्थान मिलने से सक्ती जिले के कर्मचारी संगठनों में उत्साह का माहौल है। कर्मचारियों ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि संगठन अब और मजबूत होगा तथा जिले की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर मजबूती से रखा जा सकेगा।

जिला अध्यक्ष राधेलाल भारद्वाज, प्रमुख संरक्षक रमेश तिवारी, संरक्षक विजय बहादुर सिंह, तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार राठौर (सक्ती), धर्मेंद्र सिंह राय (जैजैपुर) सहित संगठन के वरिष्ठ साथियों—बांके बिहारी त्रिवेदी, रमेश कुमार देवांगन, श्यामलाल यादव, जय किशन उरांव, दिनेश जायसवाल, सिकंदर खूंटे, श्याम कुमार सोने, वाई.आर.एस. मंडलेकर, शत्रुघ्न केवट, बंसी बिहारी सिंह बनाफर, श्रीमती पार्वती खूंटे, श्रीमती चंचल वर्मा, श्रीमती सुभाषिनी भगत, श्रीमती रजनी पटेल, लकेश्वर श्याम आदि ने हार्दिक शुभकामनाएँ प्रकट की।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ जिला अध्यक्ष एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, विश्वनाथ सिंह परिहार, रामकिशोर शुक्ला, रमन यादव सहित कई कर्मचारी नेताओं ने भी बधाई दी।

जिला अध्यक्ष राधेलाल भारद्वाज ने कहा कि जिले के दो-दो नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलना गौरव की बात है। इससे जिले के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान राज्य स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button