सक्ती जिला

सक्ती पुलिस की सख़्त कार्रवाई : आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 06 अभियुक्त वारंटियों को दबिश देकर किया गिरफ्तार, 01 स्थायी वारंटी की मृत्यु की हुई पुष्टि, न्यायालय में पेश कर पुलिस ने फिर दिखाया अपना दमखम

सक्ती। फरार अपराधियों के खिलाफ सक्ती पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई अंजाम दी है। आपराधिक मामलों में माननीय न्यायालय की पेशी से अनुपस्थित रहकर फरार चल रहे वारंटियों की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान के तहत थाना सक्ती पुलिस ने 06 अभियुक्त वारंटियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, 01 स्थायी वारंटी की मृत्यु की पुष्टि कर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के सख्त निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई ने फरार अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं।

ग्राम नंदेली और स्टेशनपारा सक्ती में की गई दबिश के दौरान पुलिस ने निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया—

1. रवि उरांव पिता रतन लाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम नंदेली

2. पुष्पेंद्र कुमार पटेल पिता नर्मदा प्रसाद, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम नंदेली

3. विक्की उरांव पिता रामजी, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम नंदेली

4. विकास कुमार उरांव पिता भानू राम, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम नंदेली

5. अशोक कुमार पिता अर्जुन लाल उरांव, निवासी ग्राम नंदेली

6. नंदन सारथी पिता शिव प्रसाद, निवासी स्टेशनपारा सक्ती

सक्ति पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button