सक्ती में दीनदयाल खेतान ‘दीनू कमांडो’ का आकस्मिक निधन, प्रचार के अपने निराले अंदाज के लिए थे प्रसिद्ध

सक्ती। शहर के वार्ड क्रमांक 7 हटरी हॉस्पिटल रोड निवासी दीनदयाल खेतान (दीनू कमांडो) का मंगलवार शाम दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
दीनू कमांडो कई चुनावों में अपने भाग्य आजमा चुके थे और अपने अनोखे प्रचार शैली के लिए पूरे क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। चुनावी माहौल में उनके जोशीले नारे, हास्यप्रद अंदाज और ऊर्जावान व्यक्तित्व ने हमेशा लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार 29 अक्टूबर को स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम सक्ती में किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान वार्ड क्रमांक 7 हटरी हॉस्पिटल रोड से निकलेगी।
दीनदयाल खेतान दीनू कमांडो के निधन पर अग्रवाल सभा सक्ती सहित अनेक सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग और नगरवासियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं।




