सक्ती जिला

नशीले कैप्सूल को बेचने के फिराक में था आरोपी, दो पहुंचे सलाखों के पीछे पकड़े गए

– डभरा पुलिस की कार्रवाई 

डभरा/सक्ती- डभरा पुलिस की सक्रिंयता से नशीले कारोबार पर पुलिस ने एक और प्रहार किया है। शुक्रवार को मिली सूाचना के आधार पर अवास प्लाट डभरा का दिनेश कुमार बैरागी कालेज मोड डभरा के पास यात्री प्रतीक्षालय के पास एक पीले रंग के प्लास्टिक थैला में मादक पदार्थ कैप्सूल नशीली दवाई बिक्री करने के लिये ग्राहक का इतजार कर रहे कुछ लोगों की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई। कालेज मोड डभरा के पास स्थित प्रतिक्षालय के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति पीला रंग के प्लास्टिक थैला रखा बैठा मिला। जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम दिनेश कुमार बैरागी वार्ड नं. 03 का रहने वाला बताया जिसमे विधिवत कार्यवाही कर तलाशी लेने पर दो पैकेट में स्पेस्मो प्रॉक्सीवों प्लस कैप्सूल 6-6 स्ट्रीप एवं खुला हुआ 10 पत्ता कैप्सूल प्रत्येक पत्ता में 8-8 तथा स्ट्रीप में 24-24 कैप्सूल कुल 368 कैप्सूल बरामद किया गया। 

थाना प्रभारी कमल किशोर महतो ने बताया कि प्रकरण में विवेचना दौरान आरेपी दिनेश कुमार बैरागी से पुछताछ करने पर जप्तशुदा नशीली कैप्सुल को ग्राम हरेठीकला थाना हसौद के सतीश मनहर से खरीदना बताने पर संदेही सतीश मनहर ग्राम हरेठीकला थाना हसौद के सकुनत पर जाकर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर स्पेस्मो प्रॉक्सीवों प्लस कैप्सूल नशीला मादक पदार्थ को दिनेश कुमार बैरागी को भी उपलब्ध कराना स्वीकार करते हुये अपने पास 01 पैकेट 144 स्पेस्मो प्रॉक्सीवों प्लस कैप्सूल नशीला पदार्थ अपने घर मे रखना बरामद कर देना बताया आरोपी के निशानदेही पर 01 पैकेट 144 नग कैप्सुल कीमती 3200/रु. कुल 512 स्पेस्मो प्रॉक्सीवों प्लस कैप्सूल किमती 7220 रू. जप्त किया गया है। दोनों आरोपियो का कृत्य धारा 22 (क) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button